GST दरों में बदलाव 2025: क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा? पूरी डिटेल्स

GST दरों में बदलाव : क्या हुआ सस्ता, क्या हुआ महंगा? पूरी जानकारी

केंद्र सरकार ने हाल ही में GST दरों में बड़ा बदलाव किया है। इसका सीधा असर आम आदमी, किसानों और छोटे उद्यमियों की जेब पर पड़ेगा। सरकार ने जीएसटी  को आसान बनाते हुए अब सिर्फ दो दरें रखी हैं — 5% और 18%

नई जीएसटी दरों से रोज़मर्रा की कई ज़रूरी चीज़ें सस्ती हो गई हैं, जबकि कुछ लग्जरी और हानिकारक वस्तुओं पर टैक्स बढ़ाया गया है।

GST दरों में बदलाव 2025: क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा? पूरी डिटेल्स
  • स्वास्थ्य बीमा और जीवन बीमा पर 18% GST पूरी तरह से खत्म।
  • ब्रेड, पराठा, दूध जैसी ज़रूरी चीज़ें अब सस्ती।
  • छोटी कारें, तिपहिया और 350 CC से कम बाइक पर 28% की जगह 18% टैक्स।
  • ट्रैक्टर और इसके टायर अब सिर्फ 5% टैक्स के दायरे में।
  • कृषि मशीनरी (स्प्रिंकलर, ड्रिप सिस्टम, कटाई मशीनें) पर टैक्स 12% से घटकर 5%।
  • टीवी और मॉनिटर (किसी भी साइज के) अब 18% पर, पहले बड़े स्क्रीन पर 28% लगता था।
  • होटल स्टे (₹7500/दिन तक) अब सिर्फ 5% GST (पहले 18%)।

किन चीज़ों पर बढ़ा टैक्स?

GST दरों में बदलाव

  • लग्जरी कारें (1500 CC+, 4 मीटर से बड़ी) पर अब 40% नया स्लैब।
  • पान मसाला, गुटखा, सिगरेट, जर्दा जैसे तंबाकू उत्पादों पर टैक्स बढ़ा।
  • सट्टेबाजी, कैसीनो, जुआ, ऑनलाइन गेमिंग पर भी अब 40% GST।

(FAQ)

सवाल 1: नई GST दरें कब से लागू होंगी?

👉 ज़्यादातर वस्तुओं और सेवाओं पर 22 सितंबर 2025 से

 

सवाल 2: दवाओं पर कितना GST लगेगा?

👉 सभी दवाओं पर 5% टैक्स रहेगा। कैंसर की दवाओं पर 0% GST

 

सवाल 3: ब्यूटी और फिटनेस सर्विस पर GST कितना होगा?

👉 सैलून, जिम, योग और वेलनेस सेवाओं पर अब सिर्फ 5% (पहले 18%)

 

सवाल 4: छोटी कारों पर नया GST स्लैब क्या है?

👉 सभी छोटी कारों पर 18% GST (पहले 28%)

 

सवाल 5: एसी और डिशवॉशर पर GST कितना है?

👉 अब सिर्फ 18% (पहले 28%)

 

सवाल 6: होटल में ठहरने का टैक्स क्या है?

👉 ₹7500/दिन तक के होटल पर अब 5% GST (बिना ITC)

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *